Uncategorized

धर्मनगरी को नशा मुक्त करना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता: भुल्लर

हरिद्वार।
धर्म नगरी को नशा मुक्ति अवैध कब्जे और यातायात व्यवस्था पर विशेष कार्य किया जाएगा यह जानकारी हरिद्वार के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने क्र टावर में प्रेस वार्ता के दौरान दी उन्होंने कहा कि उनकी पहली पोस्टिंग हरिद्वार में रुड़की सीईओ के रूप में हुई थी इसके बाद वह को लक्सर और एसपी सिटी भी रहे हैं उनका हरिद्वार से पुराना नाता रहा है।
हरिद्वार के नए एसपी नवनीत भुल्लर ने हर की पौड़ी पर गंगा पूजन कर जिले की कमान संभाल ली है।

प्रेसवार्ता के दौरान उपस्थित पत्रकरो ने एसएसपी को कई सुझाव दिए व हरकीपेड़ी ओर आसपास के क्षेत्रों में कैसे नशीले पदार्थ खुले आप बेचे जा रहे है। भिखारियों की बढ़ती तादात ओर यातायात व्यस्था पर चिंता व्यक्त की। साथ ही उम्मीद की है कि नए कप्तान धर्मनगरी की मर्यादा को कायम करने पर गंभीरता से कार्य करेंगे। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि सभी बिन्दुओ पर कार्य किया जायेगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *