Uncategorized

शिलापट का भौकाल

 

हरिद्वार।
विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराने वालो में स्थानीय विधायक का नाम सबसे आगे है। होना भी चाहिए लेकिन उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यो से ज्यादा मजबूत उनके वो शिलापट है जो उन स्थानों पर लगाये गए है जहां विकास कार्य कराए गए थे। ये शिलापट कनखल में दादूबाग पुलिया से घराट तक हर 100 मीटर की दूरी पर लगे है 2020 में लगाये गए थे। और ये सड़क 6 महीने भी नही टिकी। पर शिलापट फेविकॉल के मजबूत जोड़ से लगे है 6 साल बाद भी जनता को रिझा रहे है। बात करे इस सड़क की तो कनखल की मुख्य सड़क के बराबर ही इस रोड पर ट्रैफिक चलता है। लेकिन ये खतरनाक भी काफी है आये दिन दुपहिया वाहन चालक ओर पैदल चलने वाले भी ठोकर खाकर चोटिल हो रहे है। बावजूद इसके किसी को कोई फर्क नही पड़ता। कई बार स्थानीय निवासियों द्वारा इसकी शिकायत भी की गई, फिर भी इस समस्या का समाधान आज तक नही हुआ। ऐसा ही हाल संत महेंद्र सिंह मार्ग का भी है जो होटल जाह्नवी डेल से दादूबाग पुलिया तक आती है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *