हरिद्वार।
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी रोकने पर और अधिक मेहनत करने व तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिस पर जनपद पुलिस लगातार काम कर रही है।
उक्त प्रयासों के क्रम में कोतवाली सिड़कुल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांजा तस्करी कर रहे विरेन कश्यप पुत्र सोम कश्यप निवासी ग्राम रावली मेहदूद निकट पीपल का पेड़ थाना सिडकुल को काला गेट से सूर्य नगर जाने वाला बाग के पास रोशनाबाद से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 कि.ग्रा. गांजा बरामद किया।
बरामदगी के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली सिड़कुल पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक हरीश शाह
कांस्टेबल हरि सिंह, रिपेन्द्र शामिल रहे।
















































