- Homepage
- Uncategorized
- थाने में किया पुलिस कर्मियों का विदाई समारोह
थाने में किया पुलिस कर्मियों का विदाई समारोह
बहादराबाद।
थाना बहादराबाद में आज नवंतुक पुलिस जवानों का स्वागत बहादराबाद थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा द्वारा किया गया एवं बहादराबाद से दूसरे थाने में एवं कोतवाली में ट्रांसफर हुए जवानों का विदाई समारोह भी किया गया। थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा द्वारा अपने अनुभव साझा किए तथा कानून का पाठ भी पढ़ाया एवं सामाजिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए कैसे कानून की रक्षा करनी है यह भी अनुभवी थाना अध्यक्ष द्वारा साझा किया गया। सभी को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं सभी को यह भी कहा कि अपने सीनियर का हमेशा आदर करें एवं अपने कार्य क्षेत्र के प्रति हमेशा सजग एवं कर्तव्यनिष्ठ रहे। इससे उनके भविष्य में आगे बढ़ने के रास्ते खुले रहेंगे। अपने तजुर्बे से थानाध्यक्ष बहादराबाद द्वारा उनको अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए जानकारी दी गई।




















































