Uncategorized

स्वामी यतीश्वरानंद की लोकप्रियता और बढ़ते कद से वेद मंदिर बन गया सेवा और राजनीति का शक्ति केंद्र

हरिद्वार।

जनता के दुख दर्द का निवारण करने वाले, उनकी हर समस्या का समाधान कराकर, जनता के दिलों में वास करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिला पंचायत और ब्लॉकों में भाजपा के जन प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित कराने में उनका कद और भी बढ़ गया है। राजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने वाला हर कोई उन्हें आदर्श मानकर उनकी छत्र—छाया में आगे बढ़ने की चाहत रखने लगा है। युवाओं के साथ हर वर्ग में उनकी अलग से छवि है। उनकी कर्मठता से आज वेद मंदिर राजनीति का शक्ति केंद्र बन गया है।
हरिद्वार जनपद की गलियों में राजनीति का कखहरा सीखकर दो बार विधायक रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद किसी परिचय के मोहताज नहीं है। हरिद्वार जनपद के साथ प्रदेश की राजनीति में उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। समाजसेवा और विकास के दम पर उन्होंने एक विशेष पहचान बनाई है। हालांकि वे विधानसभा—2022 में मामूली अंतर से चुनाव हार गए, लेकिन जनता के दिलों से दूर नहीं हुए, बल्कि जनता हित में किए गए कार्यों के बल पर वे सशक्त हो गए। किसान, मजदूर के हित में तो सबसे ज्यादा काम किया। गन्ना मंत्री होते हुए उन्होंने गन्ना किसानों के हित में बड़ा काम करते हुए 30 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि कराकर ऐतिहासिक काम करने के साथ तत्काल भुगतान कराया। उन्होंने बकाया भुगतान भी जल्द से जल्द कराया। उन्होंने पट्टेधारक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का काम किया।
उन्होंने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में पांच ग्राम सभा पंजनहेड़ी, मिस्सरपुर, जियापोता, आदर्श टिहरी नगर आदि बनवाकर उनके अलग से प्रधान चुनने की प्रक्रिया कर विकास का काम किया। उन्होंने जल जीवन मिशन योजना के तहत 100 करोड़ की योजनाओं से घर—घर तक पानी पहुंचाने के काम की शुरूआत कराई। सड़कों का तो जाल ही बुनवा दिया। गांव से गांव को जोड़ने से लेकर हाईवे तक जोड़ने का काम किया। रवासन नदी पर पुल हो या स्पान पुल, कई तटबंध एवं रपटे बनवाकर आवागमन सुगम कराने का काम किया।
लालढांग क्षेत्र दूरस्थ क्षेत्र में मॉडल डिग्री कॉलेज बनवाकर क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई। किसानों की फसलों के साथ आबादी में आने से रोकने के लिए सोलर फेंसिंग दीवारों का निर्माण कराया। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के साथ मूलभूत सुविधाओं के लिए हर गांव में काम किया। बहादरपुर जट्ट में डिग्री कॉलेज निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके नोडल अधिकारी घोषित हो गए हैं।
अब जिला पंचायत का चुनाव उनके नाम पर लड़ा गया, तो एक नया इतिहास जिला पंचायत के अध्याय में लिखा गया। जनता को उम्मीद थी कि जिला पंचायत के अध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद बनेंगे, उनके नाम पर ही जिला पंचायत की 14 सीटें जीतकर आई और कांग्रेस, बसपा के साथ निर्दलीय सदस्य उनके साथ जुड़ गए। ऐसा पहली बार हुआ कि जिला पंचायत के 38 सदस्य भाजपा के खेमे में आए और नया इतिहास भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए। ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भी इतिहास रचा गया, बीडीसी सदस्यों ने एक तरफा भाजपा के प्रत्याशियों को समर्थन दे दिया, जिससे 6 ब्लॉक के प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख भी निर्विरोध चुने गए।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद कहते हैं कि जनता की सेवा के लिए जीवन मिला है और सेवा से ही नाम हुआ है, लेकिन यह सभी भाजपा की नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास नीतियों से संभव हुआ है। उनका कहना है कि हर सामर्थवान व्यक्ति को दूसरे व्यक्तियों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *