उत्तराखंड क्राइम हरिद्वार

मोबाइल की चाहना में कर दी दोस्त की हत्या

लक्सर।
कंकरखाता निवासी एक महिला ने अपने पुत्र सन्नी उम्र करीब 20 वर्ष के घर से अपने दोस्तो के साथ जाने तथा वापस न लौटने की शिकायत कोतवाली लकसर  में दी थी। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरु की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग माध्यम से जुटाई गई जानकारी के आधार पर गुमशुदा युवक के दोस्त रोहित उर्फ़ बालू की संदिग्धता/संलिप्तता प्रकाश में आयी। संदिग्ध युवक से सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि आपसी विवाद में रोहित ने पहले अपने दोस्त सन्नी की गला दबा कर हत्या की और फिर शव को गन्ने के खेत में छिपाकर अपने घर वापस लौट गया। हत्यारोपी इसके बाद गांव वालों व अपने साथियों को भ्रमित कर मृतक को ढूंढने का नाटक करता रहा।
पूछताछ में रोहित ने खुलासा करते हुए बताया कि बीती 27 जनवरी को वह अपने मित्र सन्नी ओर राजा के साथ सुल्तानपुर गया था जहां रोहित ने सन्नी से पहचान पत्र व कुछ नगदी लेकर किश्तों में एक मोबाइल फोन खरीदा। इसके बाद तीनों दोस्तों ने कुछ अन्य के साथ मिलकर शराब पी। इसके बाद अन्य को छोड़कर सन्नी व रोहित कुन्हारी स्थित ठेके से शराब की बोतल लेकर जंगल की तरफ गए। शराब पीने के बाद दोनों दोस्तों के बीच नये मोबाइल फोन रेड –मी को लेकर झगड़ा हो गया। नशे की हालत में झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि रोहित ने सन्नी की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और लाश को पास ही गन्ने के खेत में छिपाकर वहां से भाग गया। पुलिस ने दोस्त की हत्या के आरोपी रोहित उर्फ बालू पुत्र राजेश निवासी रसूलपुर उर्फ कंकरखाता कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया। पुलिस टीम में कोतवाल राजीव रौथाण, वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकपाल परमार, उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी,
हेड कांस्टेबल रविन्द्र नागर,  अजीत तोमर, अमित रावत, महेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, संजय पंवार शामिल रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *