उत्तराखंड हरिद्वार

लालढांग चिल्लर खाल मार्ग निर्माण को लेकर  पूर्व सैनिक संगठन ने आक्रोश रैली निकाली

लालढांग।
लालढांग चिल्लर खाल सिगडी कोटद्वार मोटरमार्ग निर्माण को लेकर  पूर्व सैनिक संगठन के बैनर तले आक्रोश रैली का आयोजन किया गया।
रैली का नेतृत्व पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन नारायण सिंह रावत ने  किया। रैली में कंडी रोड संघर्ष समिति के पदाधिकारी सदस्यों के साथ पूर्व सैनिक, किसान, महिलाएं छात्र व क्षेत्रीय लोगों ने  मीठी बेरी तिराहे से रैली निकालकर  नारीबाजी करते हुए लालढांग गांधी चौक पर पहुंचे। गांधी चौक पर पहुंचकर कार्यक्रम में बोलते हुए सुबेदार गोपाल सिंह पुंडीर ने कहा कि लालढांग क्षेत्र में 200 से अधिक पूर्व सैनिक हैं। हम लोगों को माह में तीन से चार चक्कर कोटद्वार लैन्सीडाउन जाना पडता है। हम लोगों को गैडीखाता नजीबाबाद होकर जाना पड$ता है जिसमें धन एवं समय की हानी होती है।
पूर्व सैनिक संगठन के कोषाध्यक्ष ने कहा कि जिस एनजीआे ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है उसका इस क्षेत्र से कोई नाता नहीं है। ये लोग वन एवं पर्यावरण के नाम पर करोड$ों रुपए सरकार से व विदेशों से फंड डकार रहे हैं। पर्यावरण की रक्षा एवं वनों को आग से बचाना स्थानीय लोग ही करते हैं। वनों कि रक्षा करने का प्रथम कर्तव्य स्थानीय जनता का है।
सुबेदार मेजर बीर सिंह बिष्ट ने कहा कि इस मोटर मार्ग को लेकर हमें लम्बा संघर्ष भी करना पड$ा तो हम पीछे नहीं हटेंगे। यह लड$ाई अब सड$क से लेकर सदन तक लड$ी जाएगी। जल जंगल जमीन सड$क पर उत्तराखंड वासियों का पहला अधिकार है।
रैली में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष भारत सिंह नेगी, सूबेदार मेजर त्रिलोक सिंह नेगी, हवलदार ताजवर सिंह रावत, हवलदार नारायण दत्त उप्रेती, रसुलपुर मिटठी बेरी नायक भारत सिंह गुसाईं, नायक सुबेदार राजपाल सिंह नेगी, नायक सुबेदार ध्यान पाल सिंह,हवलदार धनवीर सिंह नेगी, हवलदार जगदीश सिंह नेगी, भारत सिंह गुसाईं, फौजी गजेन्द्र सिंह नेगी, सुबेदार दिलवर नेगी, हरीश जोशी गोदामबरी, कुन्ती देवी, हेमा नेगी आदि प्रमुख रूप से थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *