Uncategorized

वैचारिक क्रांति के लिए तैयार होना है, तो संघ साहित्य पढ़े: डा. नागयान

हरिद्वार।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचार विभाग हरिद्वार नगर द्वारा संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिव राव गोलवलकर (गुरुजी) के जन्मदिवस को संघ साहित्य बिक्री दिवस के रूप में मनाया। नगर के सभी 5 मंडलों में संघ साहित्य के बिक्री स्टॉल लगाए गए। साहित्य पुस्तकों में संघ परिचय, ड हेडगेवार, गुरु जी,वीर सावरकर की जीवनी व भारत की महान नारियां, प्रेरक बाल कथाएं, पर्यावरण प्रेमी, हिंदू ष्टि, राष्ट्र नायक श्रीराम का साहित्य आदि रहा। जहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने संघ का साहित्य खरीदा।आरएसएस के नगर प्रचार प्रमुख अमित शर्मा ने बताया कि संघ के द्वितीय सरसंघचालक  गुरुजी की जयंती को संघ साहित्य बिक्री दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुरुजी का जीवन समाज को समर्पित था। उनके जीवन से आज के स्वयंसेवको को नई दिशा मिलती है। इसी उद्देश्य से संघ विचार से जुड़ी पुस्तको को जन जन पहुचाने के लिए प्रति वर्ष बृहद रूप में पुस्तकों की जगह जगह पर स्टाल लगाकर बिक्री की जाती है। आज हरिद्वार नगर में पांच स्थानों पर बुक स्टल लगाए गए। कनखल मंडल द्वारा चौक बाजार में बुक स्टल लगाया गया। जिसका शुभारम्भ नगर संचालक ड यतीन्द्र नागयन ने किया। इस मौके पर नगर संचालक ड नागयन ने कहा कि सद् साहित्य समाज की वैचारिक गरीबी दूर कर सामाजिक समरसता का निर्माण करता है तथा समाज को नई दिशा प्रदान करता है। वर्तमान वैचारिक क्रांति के युग में समाज उपयोगी संघ साहित्य का अध्ययन आवश्यक है। मंडल कार्यवाह अर्पित अग्रवाल, दीपक गोनियाल आदि स्वयंसेवकों ने व्यवस्था सम्भाली। ज्वालापुर मंडल में श्रीराम चौक पर बुक स्टॉल मंडल सह कार्यवाह अनिल प्रजापति,अश्वनी शर्मा,नवनीत शर्मा आदि ने लगाया। मध्य हरिद्वार में एलआईसी बिल्डिंग के बाहर चंद्राचार्य चौक पर बुक स्टॉल लगाया गया। मायापुर मंडल में पोस्ट आफिस के पास लखनऊ वाली धर्मशाला के बाहर पुस्तक बिक्री केंद्र मंडल कार्यवाह मनीष सैनी ब सह कार्यवाह विशाल गोस्वामी द्वारा आयोजित किया गया। तो उधर सप्तऋषि मंडल में सह मंडल कार्यवाह सुमित शर्मा, राज कुमार , हरिआेम भारद्वाज द्वारा पटियाला धर्मशाला के बाहर बुक स्टल लगाया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *