हरिद्वार।
परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर श्री परशुराम चौक पर शांति पाठ का आयोजन कर भगवान परशुराम के प्रतीक फ रसो की पूजा की गई। जिसके पश्चात गोविंदपुरी स्थित श्री परशुराम घाट पर श्री अखण्ड परशुराम अखाड$े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में परशुराम घाट न्यास द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में घाट पर शिव परिवार, ब्रह्मा, मां गंगा, हनुमान, राम परिवार, मां दुर्गा व परशुराम की प्रतिमा स्थापित की गयी। यह अनुष्ठान 51 विद्वान ब्राह्मणों ने पूर्ण विधि विधान के साथ संपन्न कराया। इसके साथ ही घाट पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन भी हुआ। कार्यक्रम में जगद्गुरू आश्रम के परमाध्यक्ष शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्रवराश्रम महाराज ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम ब्राह्मण समाज के आराध्य हैं। सभी को उनके आदर्शो को आत्मसात कर समाज व राष्ट्र की उन्नति में योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण सदैव कल्याणकारी होता है। प्रत्येक श्रद्धालु को परिवार सहित कथा श्रवण करने के अवसर लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर बुधवार को भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा।















































