Uncategorized

बरसाती जल निकासी न होने से आक्रोश, पंचयत चुनाव में वोट न देने का एलान

बहादराबाद।
ग्राम के अन्तर्गत आने वाले लक्ष्मी विहार कालोनी में गंदे पानी की निकासी न होने से परेशान लोगों ने पंचायत चुनाव में वोट न देने का मन बना लिया हैं। उल्लेखनीय हैं कि लक्ष्मी विहार में विधान सभा चुनाव से पहले विधायक निधि से सड$कों का निर्माण किया जाना था। अधिकांश सड$कों पर टाइल्स लगा दी गई थी। लेकिन गली नं.1की सडक को छोड$ दिया गया था। जिसे चुनाव बाद कराने का आश्वाशन दिया गया था। चुनाव के बाद ठेकेदार द्वारा कहा गया कि उसके पास केवल सड$क पर टाइल्स लगाने का ठेका हैं। वह पहली बनी सडक को उखाड$ कर नहीं बनाएगा अगर टाइल्स की सड$क बनवानी हैं तो पहली सडक को उखाड$ने में जो खर्च होगा उसका भुगतान कालोनी के निवासियों को देना पड$ेगा। ठेकेदार के कहने के बाद लोगों ने ऐतराज जताया तो ठेकेदार ने सडक नहीं बनाई। जिस कारण यह सड$क बरसात में तालाब बन गई हैं, जिससे लोगों का आना जाना पूरी तरह बंद हो गया हैं। पानी की उचित निकासी न होने से पूरी कालोनी की सड$के ही तालाब में परिवर्तित हो गई हैं। लोगों में भारी रोष व्याप्त हैं। जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा पूर्ण रवैये के कारण कालोनी के लोगों ने अब पंचायत चुनाव के बहिष्कार करने का फैसला लिया हैं। जिससे चुनाव लड$ने वालों के माथे पर चिंता की लकीरें खींचती नजर आ रही हैं। कालोनी के महिपाल शर्मा, अनिल शर्मा, लक्की आदि ने सुधार की मांग की है।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *