उत्तराखंड हरिद्वार

नेशनल हाईवे 74 पर अव्यवस्थाओ के बीच बढी कांवडियों की आवाजाही

हरिद्वार।
नजीबाबाद हाईवे पर चिडियापुर के निकट बृहस्पतिवार को कांवडियों का हुजूम नजर आया। हाईवे पर कांवड के चलते भगवा ही भगवा बोल भोले की बम बम बम भोले की ही सुनाई और नजर आ रहा था। आने वाले दिनों में आेर भीड बढने की संभावना है। प्रशासन की यातायात व्यवस्था में लगे एसपीआे जी जान से प्रशासन की सहायता में लगे है। जिसके चलते लम्बा जाम हाइवे पर नजर नही आया। जबकि रसियाबड नहर पटरी चौराहे पर यातायात रुका हुआ नजर आया। बुलन्दशहर से आए कांवडिया धर्मेन्द्र सिंह, जयराज, दीपक साहनी, चंद्रपाल जिला रामपुर के कांवडिया पवन, आदित्य, गंगाराम आदि का कहना है कि प्रशासन ने कांवडियों को नहर पटरी मार्ग से आवागमन की व्यवस्था की है। लेकिन 12 किमी के रास्ते में पेयजल की व्यबस्था नही है। जिसके कारण गर्मी के मौसम में कांवडि$यों को मुश्किलें झेलनी पड रही है। थानाध्यक्ष श्यामपुर अनिल चौहान ने बताया कि हरिद्वार से चिडियापुर 3 किमी के दायरे तक आवश्यक स्थानों पर 3 हैंड पम्प और आज से नहर पटरी पर दो पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है। वहीं यातायात दुरुस्त रखने को पुलिस के साथ -साथ एसपीआे को भी लगाया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *