Uncategorized

दीपावली पर महंगाई की मार के चलते कम हुई खरीदारी

लक्सर।
इस बार दीपावली पर बाजारों में रौनक तो रही है किन्तु महंगाई की मार के चलते कम खरीदारी होने के कारण व्यापारी उदास देखे गए। व्यापारियों ने बताया कि दीपावली पर होने वाली बिक्री पहले की तुलना में काफी कम रही।
वर्ष 2019 के बाद इस वर्ष दीपावली को लेकर लोगों मे भारी उत्साह देखने को मिल रहा था। 2020 तथा 2021 में लोकडाउन के चलते दीपावली फीकी रही थी। कोरोनाकाल में लोगों के मन में डर का माहौल बना हुआ था, जिसकी वजह से दीपावली का त्योहार भी धूमधाम से नही मना पा रहे थे। लेकिन इस वर्ष दीपावली को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला था। लोग भी जमकर खरीदारी करने के मूड में थे। तथा व्यापारियों में भी इस त्योहार को लेकर खुशी का माहौल बना हुआ था। व्यापारियों का कहना है कि पिछले दो वर्षाे में लोकडाउन के चलते व्यापारियों का काफी नुकसान हुआ है, लेकिन इस बार जिस प्रकार से ग्राहक बाजार में नजर आ रहे थे। इससे यही उम्मीद थी कि इस बार दीपावली बड़ी ही धूमधाम से मनाई जाएगी। व्यापारियों ने बताया कि इस बार बाजार में लोगों की चहल—पहल के चलते रोनक तो रही, किंतु महंगाई की मार के चलते लोगों ने खरीदारी कम की है। इसलिए व्यापारी द्वारा बिक्री के लिए लाया गया काफी सामान बच गया है। इससे व्यापारियों को नुकसान हुआ है। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि इस बार व्यापारियों को दीपावली के त्यौहार का भारी उत्साह था, किंतु बढ़ती महंगाई के कारण बाजारों में खरीदारी कम ही हो पाई है। वही बजाज एजेंसी के संचालक अमित चौधरी का कहना है कि पिछले वर्षाे में उसकी कम से कम 140 बाइकों की बिक्री होती थी, किंतु इस बार सिर्फ 70 बाइक ही बिक सकी है, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी कम है। इसलिए दीपावली का त्यौहार कोई विशेष नही रहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *