Uncategorized

सावधान! डेटिंग एप्प भी मुसीबत में डाल सकता है

युवा हो जाये सावधान डेटिंग एप्प के जरिये लूट की घटना सामने आ रही है।

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में एक लड़का डेटिंग ऐप के जरिए लड़की से मिला। लड़की ने उसे एक कैफे में बुलाया। लड़का पहुंचा और उसने कोल्ड ड्रिंक ऑर्डर की, कुछ बात हुई, फिर बिल आया करीब 17 हजार रुपए का लड़के ने सवाल किया इतना बिल क्यों? इसके बाद जो हुआ वो बहुत ही खतरनाक है।

उस लड़के को बंधक बना लिया गया। पता चला उसे ट्रैप करके वहां बुलाया गया था। लड़की और कैफे वाले मिलकर धमकाने लगे, 50 हजार रुपए मांगने लगे। जैसे तैसे लड़के ने अपने दोस्त को कॉल किया। दोस्त ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लड़का छूट पाया। पुलिस ने 5 लड़कियों और 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह लोगों को ऐसे ही फंसाकर लूटने का काम करता था।

शोसल मीडिया के युग मे साइबर क्राइम के बाद अब डेंटिंग एप्प भी लूट का माध्यम बन गया है, यदि आप की किसी से शोसल मीडिया के माध्यम से दोस्ती होती है तो सावधान रहें कही आप को ट्रैप तो नही किया जा रहा है, ऐसे दोस्तो से मिलने से पूर्व उसके संबंध में सारी जानकारी हासिल करें जैसे कहां के रहने वाले है परिवार की करता है, ओर जहां तक हो मिलने से पूर्व ये जानकारी अपने विश्वास पात्र दोस्तो, जानकारों से अवश्य शेयर करे, ताकि आप किसी ट्रैप में फंसते है तो आप के साथ कुछ गलत न हो, ऐसे स्थानोंपर जाए जहां आप के जानकार हों…

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *