हरिद्वार के श्यामपुर में सनसनीखेज हत्याकांड:
आत्महत्या का ढोंग रचा, लेकिन पुलिस की स्मार्ट जांच ने खोला मां-बेटी का खूनी राज
हरिद्वार।
कोतवाली श्यामपुर क्षेत्र के ग्राम लाहडपुर में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। एसपी सिटी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 2 अप्रैल की रात को 45 वर्षीय बबलू की संदिग्ध मौत को शुरू में आत्महत्या बताकर छिपाने की कोशिश की गई, लेकिन हरिद्वार पुलिस की सूक्ष्म जांच ने पूरे मामले का राजफाश कर दिया। मृतक की पत्नी पूजा और उनकी नाबालिग बेटी ने मिलकर अवैध संबंधों को छिपाने के लिए बबलू की क्रूर हत्या कर दी। 2 अप्रैल को पूजा ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पति बबलू ने शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए, फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी की और पंचनामा भरा।
इसी दौरान मृतक के भाई राजू ने शिकायत दर्ज कराई जिसमें पूजा, उनकी बेटी और एक युवक पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने
आस-पड़ोस से पूछताछ और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर पुलिस ने मृतक के बच्चों से जानकारी ली। मृतक का बेटा (13 वर्ष) ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि उसकी मां और बहन ने रात में तकिए से मुंह दबाकर पिता की हत्या कर दी।
आरोपी महिलाओं का खुलासा
पूछताछ में पूजा और नाबालिग बेटी ने सनसनीखेज बयान दिए। उन्होंने बताया कि बबलू को उनकी अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी। शराब पीकर बबलू अक्सर मारपीट करता था। दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। बताया कि उन्होंने बबलू को शराब में नींद की दवाई मिलाकर सुलाया गया।
फिर चारपाई पर दुपट्टों से हाथ-पैर बांध कर तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी।
हत्या छिपाने के लिए लाश को दूसरे कमरे में शिफ्ट किया गया मुंह में सल्फास का घोल डाला गया और कमरा बंद कर दिया। अगली सुबह पूजा ने पुलिस को झूठी कहानी सुनाई कि बबलू झगड़े के बाद कहीं चला गया और रात में जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
3 अप्रैल को पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग बेटी को कानूनी प्रावधानों के अनुसार संरक्षण में ले लिया गया। घटना में इस्तेमाल हुए सबूत बरामद कर लिए जिसमे घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सल्फास का पैकेट, खाली शराब (फ्रूटी) का पाउच, स्टील का गिलास, 4 दुपट्टे, 1 तकिया बरामद कर लिए।
मुख्य आरोपी पूजा को और नाबालिग किशोरी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस प्रेमी और अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
इस मामले में कोतवाली श्यामपुर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम ने शानदार काम किया। टीम में
अ०उ०नि० रविंद्र गौड़, का० सुदेश खरोला, मनमोहन सैनी, रेशमा सुल्ताना, माधुरी, चालक मोहन सिंह रावत, म०हो०गा० रीना रानी, वसीम (सीआईयू) शामिल रहे।




















































