उत्तराखंड ऋषिकेश राजनीति

जनसंघ नेता की मूर्ति पर उक्रांद की कड़ी प्रतिक्रिया

ऋषिकेश।

नेपाली फार्म में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति लगाने पर उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।

उत्तराखंड क्रांतिदल के कार्यकर्ताओं ने गैंती लेकर मूर्ति तोड़ने का प्रयास किया। मूर्ति के नीचे बने चबूतरे को कार्यकर्ताओ द्वारा क्षतिग्रस्त किया जा रहा था मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस के साथ ही धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि उत्तराखंड किसी की बपौती नहीं, राज्य आंदोलन के शहीदों की मुर्तिया लगनी चाहिए। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय को जनसंघ का नेता बताते हुए मूर्ति स्थापना का विरोध किया।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *