उत्तराखंड क्राइम हरिद्वार

रेलवे स्टेशन में निरंतर चेकिंग अभियान चलाएं: तृप्ति भट्ट

-100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही पैनी नजर
हरिद्वार।
पुलिस अधीक्षक जीआरपी तृप्ति भट्ट के निर्देशन में राष्ट्रपति के देहरादून में भ्रमणशीलता के दृष्टिगत जीआरपी पुलिस  सतर्कता के साथ लगातार रेलवे स्टेशनों की कड$ी चैकिंग की जा रही है। हरिद्वार स्टेशन परिसर में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्धों पर निगाहें रखी जा रही हैं। चेकिंग के लिए दिन विराट के लिए अलग—अलग टीमें बनाई गई हैं स्टेशन पर आने वाली प्रत्येक ट्रेन पर टीम के सदस्य निरंतर चेकिंग करते हैं। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही हैं
सीओ जीआरपी स्वपिल मुयाल के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जीआरपी, बीडीएस टीम, स्वान दल ने रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। समय—समय पर की जा रही चेकिंग में आरपीएफ का भी पूरा सहयोग लिया जा रहा है। संयुक्त टीम के रूप से रेलवे स्टेशन के सम्पूर्ण एरिया को चैक करते हुए स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों में भी सघनता से चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर अकारण बैठे व संदिग्ध घूमने वाले व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिसर से बाहर किया गया। चैकिंग के दौरान रोहिंग्या अवैध बांग्लादेशियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। साथ ही थाना परिसर मे बेतरतीब अव्यवस्थित खड़े वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए कई गाडि$यों के चालान किए गए। पूरे परिसर की 10 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी किये जाने के साथ—साथ दिन व रात की चेकिंग के लिए अलग—अलग 4—4 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। रेलवे स्टेशन पर धूम्रपान करने वाले तेरह व्यक्तियों का कोटपा एक्ट के अंतर्गत व पांच व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी स्वप्निल मुयाल ने ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों को ब्रीफ करते हुए सतर्कता से ड्यूटी करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जुलाई माह में शुरू होने वाले सावन कावड$ मेले को देखते हुए भी इस रिहर्सल के रूप में माना जा रहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *