उत्तराखंड क्राइम हरिद्वार

चन्द घण्टो में ही ट्रैक्टर चोर दबोचा

लक्सर।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो की मदद से चन्द घंटों मे ही ट्रैक्टर चोर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव लादपुर निवासी फरमान पुत्र अब्बास ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि बिलाल द्वारा उसका ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर चोर की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चन्द घंटों में ही आरोपित  बिलाल को चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *