Uncategorized

श्री कृष्णा व्यापार मंडल ने किया नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल एवं पार्षद विवेक भूषण विक्की का स्वागत

हरिद्वार।
श्री कृष्णा व्यापार मंडल के तत्वाधान में नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल एवं क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी विवेक भूषण विक्की का व्यापारियों ने फूलमाला एवं पटका पहनकर स्वागत किया। भगवान परशुराम चौक के पास स्थित एक होटल में स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। मेयर किरण जैसल एवं पार्षद विवेक भूषण विक्की का स्वागत करते हुए व्यापार मंडल के संयोजक अशोक अग्रवाल एवं रामगोपाल शर्मा ने कहा कि किरण जैसल की जीत से व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। शहर का विकास होगा और नगर निगम से संचालित योजनाओं का लाभ समान रूप से व्यापारियों को भी मिलेगा। अशोक अग्रवाल ने कहा कि कारिडोर को लेकर कई तरह की भ्रांतियां बनी हुई है। नवनियुक्त मेयर किरण जैसल अवश्य ही व्यापारियों की पीड़ा को समझने का काम करेंगी। मृदुल कौशिक एवं दीपक अग्रवाल ने कहा कि मेयर किरण जैसल नगर निगम क्षेत्र के चौमुखी विकास में अपना योगदान देगी। वार्ड पार्षद विवेक भूषण विकी ऊर्जावान युवा है। जनहित की समस्याओं को हल करने में अपना योगदान देंगे। नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल ने कहा कि शहर का विकास करना और नगर निगम की सुविधाओं को जन—जन तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि वार्ड का विकास करने के साथ वार्ड के लोगों को सुविधाएं दिलाने के लिए कार्य करेंगे। वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है। उस पर खरा उतरेंगे। इस दौरान डा. आरडी शर्मा, डा. के स्वरूप डा. संजय कपूर, विजय सैनी, कमल जोशी, विनीत वर्मा, आशु अंकित, कैश खुराना, डा.चंदेल, संदीप गोयल, संजय अग्रवाल, अंकित शर्मा, रवि जैसल, सुभाष चंद्र ने सभी व्यापारियों को सहयोग का आश्वासन दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *