उत्तराखंड हरिद्वार

संजीव चौधरी ने भाजपा से वायनाड उपचुनाव में टिकट दिए जाने की मांग की

हरिद्वार।
भाजपा नेता संजीव चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिख कर वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में टिकट दिए जाने की मांग की है। चौधरी ने कहा कि भाजपा के किसी बड$े नेता की जरूरत नही है। उनके जैसा सामान्य कार्यकर्ता भी प्रियंका गांधी को चुनाव मे धूल चटा देगा। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सभाआें में भाषण देने के अलावा प्रियंका गांधी का देश के हित मे क्या योगदान है। एेसे भाषण तो पैसे लेकर भी लोग दे देते है। जिनको लिखता कोई और है पढ$ते ये लोग हैंं चौधरी ने कहा कि भारत में सनातन को सर्वाािक अपमानित करने का कार्य कांग्रेस पार्टी ने किया है। जगतगुरु शंकराचार्य को दीपावली की रात मे गिरफ्$तार कर करोड$ों हिन्दुआे की आस्था पर कुठाराघात करने वाली कांग्रेस को देश की जनता कभी माफ नही करेगी। चौधरी ने कहा की प्रियंका गांधी का भारत की राजनीति मे कोई योगदान नहीं है और जितना है वो ार्म और देश को हानि पहुँचने मे है। ये लोग पवित्र संसद मे नही जाने चाहिए। झूठे और लुभावने वादे कर इनकी देश विरोधी विचार धारा के कुछ लोग इस बार पहले ही संसद में पहुँच गए है। अब देश को बचाना होगा और एेसी ताकतो को अब संसद और विधानसभा मे जाने से रोकना होगा। चौधरी ने कहा कि वे पार्टी के एक कार्यकर्ता हैं। यदि संगठन आदेश देगा तो वायनाड जाकर चुनाव में प्रियंका गांधी को करारी शिकस्त दी जायेगी। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक, सामाजिक, वैश्विक और सैन्य ताकत के रूप मे ख$ुद को दुनिया के सामने एक चुनौती के रूप मे तैयार किया है। सनातन के वज्रवाहक के रूप मे एक सच्चे देश भक्त के रूप मे कार्य कर देश की दिशा और दशा में काफ$ी सुधार किया है। अब वो दिन दूर नहीं है। जब भारत पुन: जगतगुरू के रूप में स्थापित होगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *