हरिद्वार।
कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र निवासी युवती को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म करने के आरोपी युवक समीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पीड़िता के भाई ने मुकदमा कायम कराया था। युवक युवती दोनों अलग अलग समुदाय से हैं।
पुलिस के मुताबिक बीते कल पीड़िता के भाई की ओर से जमालपुर कला थाना कनखल निवासी आरोपी समीर पुत्र खलील के खिलाफ अपनी बहन को बहला फुसलाकर ले जाने व उसके साथ दो वर्ष तक बलात्कार करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया। तहरीर दर्ज करने के बाद पुलिस ने एम्स ऋषिकेश मेे भर्ती पीड़िता के बयानों व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शब्बील पुत्र खलील को बुधवार उसके घर से हिरासत मेे ले लिया।





















































