Uncategorized

मनसा देवी भगदड़ मामले पर प्रधानमंत्री ने भी शोक जताया

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के हरिद्वार में भगदड़ में हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के मार्ग पर हुई भगदड़ में हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा :

उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ के कारण हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूँ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *