Uncategorized

श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह का भव्य आयोजन भारत माता मन्दिर मे किया जा रहा: जुना पीठाधीश्वर

हरिद्वार।

जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज (अध्यक्ष, भारत माता मन्दिर–समन्वय सेवा ट्रस्ट) के सान्निध्य में ब्रह्मलीन करुणामूर्ति पूज्यपाद गुरुदेव, विश्वप्रसिद्ध भारत माता मन्दिर के संस्थापक श्री स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि महाराज की दिव्य स्मृतियों को चिरस्थायी स्वरूप प्रदान करने हेतु उनके समाधि मन्दिर में श्रीविग्रह मूर्ति स्थापना समारोह का भव्य आयोजन भारत माता मन्दिर हरिद्वार मे किया जा रहा है।
यह तीन दिवसीय समारोह 04, 05 एवं 06 फरवरी को श्रद्धा, विधि-विधान तथा वैदिक परम्पराओं के अनुरूप सम्पन्न होगा आयोजन स्थल पर देश-विदेश से संत-महात्माओं, धर्माचार्यों, विद्वानों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहने की संभावना है।
इस गरिमामय अवसर पर देश के कई प्रमुख अतिथियों के सम्मिलित होने की सूचना है कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीमहंत योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव , केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित विभिन्न राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भाग लेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार, समारोह का उद्देश्य पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि महाराज के राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक योगदान को भावी पीढ़ियों तक जीवंत बनाए रखना है। वैदिक अनुष्ठानों, मंत्रोच्चार, विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रवचनों के माध्यम से यह आयोजन भारतीय सनातन परम्परा की गरिमा को और सुदृढ़ करेगा।
स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं, ताकि देश के शीर्ष नेतृत्व एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *