उत्तराखंड क्राइम हरिद्वार

बाजार मूल्य साढ़े तीन लाख रुपये की समैक के साथ एक दबोचा

कोतवाली ज्वालापुर ने 12.26 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा

हरिद्वार।

एसएसपी हरिद्वार के नशा तस्करी के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देशों के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मंगलवार को रेगुलेटर पुल के पास नहरी पटरी क्षेत्र से 12.26 ग्राम स्मैक ले जा रहे एक तस्कर को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक हारुन पुत्र फैज आलम, निवासी पिरान कलियर, थाना कलियर, हरिद्वार को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। उसके कब्जे से बरामद की गई स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत साढ़े तीन लाख रुपये के करीब बताई जा रही है। कोतवाली ज्वालापुर की टीम ने क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने रेगुलेटर पुल के पास आरोपी हारुन को संदिग्ध हालत में देखा और तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 12.26 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस आगे की पूछताछ में आरोपी से स्मैक के स्रोत और अन्य संदिग्धों की जानकारी जुटाने में जुटी हुई है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष भण्डारी, कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल अनिल वर्मा शामिल रहे।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *