हरिद्वार।
नवोदय नगर वार्ड-13 अंतर्गत खालसा कालोनी में जनसुविधाआें को सुद्रढ$ करने की दिशा में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत लोकार्पण कर इसे क्षेत्रवासियों को समॢपत किया। यह निर्माण कार्य लंबे समय से क्षेत्रवासियों की आवश्यकता रहा है, जिसके पूर्ण होने से कालोनी की मूलभूत संरचना को मजबूती मिलेगी। इस विकास कार्य से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से भी स्थायी राहत मिलेगी। साथ ही बेहतर जल निकासी व्यवस्था के माध्यम से स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्थित नागरिक जीवन को बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना खालसा कालोनी के संतुलित एवं दीर्घकालीन विकास की दिशा में एक अहम उपलब्धि है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का लक्ष्य केवल तात्कालिक समस्याआें का समाधान करना नहीं है, बल्कि ऐसी योजनाओं को धरातल पर उतारना है जो आने वाले वर्षों तक क्षेत्रवासियों के जीवन को आसान और सुरक्षित बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। विकास कार्यों में गुणवत्ता व पारदॢशता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नगर पालिका निरंतर जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करते हुए क्षेत्र को एक सशक्त और सुव्यवस्थित नगर के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, बिदंर पाल, मंडल महामंत्री पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, उपाध्यक्ष श्वेता ङ्क्षसह, अशोक शर्मा, भानू प्रताप ङ्क्षसह, प्रदीप चंदेल, अवोश राय, पवन सैनी, मुकेश रावत, अजय मलिक, रवि वर्मा, रविन्द्र उनियाल, गौरव रौतेला, विक्रम बुल्लर, देव विख्यात भाटी, सुधांशु राय, दिनेश चंदा, जोङ्क्षगदर पंवार, सचिन त्यागी, दीपा ङ्क्षसह, आदित्य मलिक, ङ्क्षरकू ङ्क्षसह, पंकज पटेल, प्रमोद तिवारी, हर ङ्क्षसह, बलवंत जीना, मनोज नेगी, शिव ङ्क्षसह, मुकेश जोशी, नरेंद्र, दिनेश मेहता, बच्चन ङ्क्षसह, दीपा नेगी, गंगा तिवारी, रंजना जोशी, सीमा, नीतू रावत, शकुंतला देवी, प्रभा देवी, कार्की नेगी, रेनू, अनीता मेहता, दीपा मावरी, पूनम नेगी, सोनम रावत, मंजू जीना, शिवानंद, राकेश नेगी, पुष्कर, सर्वन मेहरा, भुवन डिमरी, अंकित त्यागी, अरङ्क्षवद पांडेय, अवतार ङ्क्षसह, प्रकाश साह, सपना पंडित,पार्टी पदाािकारी, कार्यकर्ता बंाु तथा बड$ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

















































