हरिद्वार।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को अभिषेक नगर कनखल में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का दीप प्रज्ज्वलित तथा फीता काटकर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने एचडीएफसी बैंक के अधिकारियों को कनखल के अभिषेक नगर में शाखा खोलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। इस मौके पर बैंक के सर्किल हैड बकुल सिक्का ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्ष 2२2—23 में एचडीएफसी की 1 शाखायें खुल चुकी है। इसके अतिरिक्त रूड$की तथा दिल्ली रोड पर भी बैंक की नई शाखायें खोलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताआें के लिए लोन की कम ब्याज पर सुविधाएं भी मिलेंगी। केंद्र एवं राज्य सरकार से मिलने वाली योजनाआें का लाभ समान रूप से उपभोक्ताआें को दिया जाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि बैंक में आने वाले उपभोक्ताआें को सही जानकारियां उपलब्ध कराकर बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। इस अवसर पर सचिव रामकृष्ण मिशन स्वामी विश्वेशानन्द, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एमएनए दयानन्द सरस्वती, सर्किल हैड बकुल सिक्का, कलस्टर हैड नितिन खाण्डपुरी, ब्रान्च मैनेजर सौरभ कुमार, पारितोष धस्माना, नेहा, कुशाग्र अग्रवाल, मुस्कान, कोमल आदि उपस्थित रहे।






















































