Uncategorized

पौधों को संजोए रखना बेहद जरूरी  स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार।
पूर्व  मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि आज पौधों को संजोए रखना बेहद जरूरी है। हरेला पर्व के अवसर पर गाजीवाली में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के पश्चात बारिश से हुई आपदा के पीड़ित लोगों को प्रदेश सरकार की आेर से सहायता राशि के चेक का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे जीवन मे पेड पौधे बहुत ज्यादा अहमियत रखते हैं। हमें पर्यावरण को संतुलित रखना काफी आवश्यक है। कहा कि आज बढ़ती आबादी के लिए जंगलों का दोहन किया जा रहा है, जो काफी गंभीर है भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। लालढांग मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान, ग्राम प्रधान गाजीवाली देवेंद्र सिंह नेगी, श्यामपुर ग्राम प्रधान योगेश चौहान ने कहा कि गर्मी से बचने के लिए पेड़ों का सहारा लिया करते थे। लेकिन आज पेड़ों के दोहन से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। विकास के नाम पर पेड़ों का कटान किया जाता है, लेकिन उसके बदले पौधरोपण नहीं किया जाता। पेड$ लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण लगे पेड़ों को बचाना है। उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ भी दिलाई। इससे पूर्व बारिश से पीड़ित परिवारों को पूर्व कैबिनेट मंत्री ने सहायता राशि का चेक भी वितरित किया। इस अवसर पर रमेश चंद रिटायर फौजी, नेत्र सिंह, लोकेश कुमार, भूवनचंद्र काला, मोहन कलुड$ा, ललित ढोंडियाल,योगेश डूंगरियाल, रविंद्र सिंह नेगी, प्रमिला देवी, वन दरोगा नाथीराम उषा रानी, विनीता पांडे, वन आरक्षी अभिषेक नौटियाल, जनी, निखिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *