हरिद्वार : रावली मेहदूद अवैध गतिविधियों का गढ़, सट्टा खाई-बाड़ी से बिगड़ रहा माहौल
हरिद्वार।
जनपद का रावली मेहदूद क्षेत्र इन दिनों अवैध गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है। धार्मिक नगरी के शांत वातावरण और विकासशील कॉलोनियों के लिए पहचाना जाने वाला यह इलाका अब सट्टेबाजी और खाई-बाड़ी के अवैध कारोबार से बदनाम हो रहा है। सांय ढलते ही कई गलियां और कोने सट्टा बाजार में बदल जाते हैं। मोबाइल फोन और गुप्त ठिकानों के सहारे चल रहा यह खेल न केवल युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है बल्कि पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाये जा रहे है, जिसमे नशे के कारोबारी ओर सटोरिये पकड़े जा रहे है बावजूद इसके अवैैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है।




















































