Uncategorized

केदारनाथ यात्रा की हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग शुरू, कहां से और कितने का मिलेगा

देहरादून/ संजना राय।

22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। जिसके लिए आज आठ अप्रैल से केदारनाथ के हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ हेली सेवा के लिए तैयारी पूरी कर ली है। एक ईमेल आइडी पर अधिकतम छह यात्रियों के लिए टिकट दिया जा सकेगा। एक ईमेल आइडी पर पूरे यात्रा काल में दो ही बार, यानी अधिकतम 12 टिकट दिए जाएंगे। ऐसा टिकटों की कालाबाजारी को रोकने के लिए किया जा रहा है।

आठ हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी तीन स्थानों से यात्रियों को सेवा

  • केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं का संचालन केदारघाटी में स्थित हेलीपैड से होता है।
  • हेली सेवाओं के लिए केदारघाटी में तीन सेक्टर गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी बनाए गए हैं।
  • गुप्तकाशी में दो हेलीपैड, फाटा में चार और सिरसी में तीन हेलीपैड हैं। यानी कुल मिलाकर नौ हेलीपैड से सेवाएं संचालित होती हैं।
  • इस वर्ष आठ कंपनियों ने इन हेलीपैड से हेली सेवा संचालन में रुचि दिखाई है।
  • एक कंपनी दो हेलीपैड से हेली सेवाएं संचालित कर रही है।
  • फाटा-केदारनाथ- ₹2750/-
  • सिरसी-केदारनाथ – ₹2749/-
  • गुप्तकाशी-केदारनाथ ₹3870/-

केदारनाथ के लिए इस वर्ष हेली सेवाओं की बुकिंग केवल ऑनलाइन की जाएगी। यह बुकिंग आइआरसीटीसी के माध्यम से होगी। हेली टिकटों की बुकिंग के लिए यात्री का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *