हरिद्वार।
हरिद्वार बस अड्डे के बाहर हरियाणा पुलिस के दरोगा को जींद से फरार आरोपी ने बचाव के दौरान गोली मार दी।
जिसमे पुलिस का जवान बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस में हडकंप मच गया। पुलिस द्वारा घायल को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसको एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। गोली मारने के आरोपी की पकडने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी कर शहर से बाहर जाने वाले वाहनों की जाँच शुरु कर दी है। पूछताछ में घायल हरियाणा पुलिस के दरोगा सुरेंद्र प्रकाश ने बताया कि फरार आरोपी जींद क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है। जिसने वहां के एक वरिष्ठ अधिकारी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से पुलिस उसे लगातार ढूंढ रही थी, इसकी लोकेशन हरिद्वार में मिलने पर आज उसको दबिश देकर पकडने वह हरिद्वार आए थे। उन्होंने उसे बस स्टैंड के सामने पकड लिया। जिसमें उसके साथ काफी हाथापाई भी हुई। इस दौरान कुख्यात ने दरोगा को गोली मारकर फरार हो गया।
शनिवार की शाम जींद क्राइम ब्रांच के दारोगा सुरेंद्र प्रकाश के नेतृत्व में पांच पुलिसकर्मियों की एक टीम सादे कपड़ों में बदमाश का पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची। यहां रोडवेज बस अड्डा परिसर में टीम ने उसे घेर लिया। पुलिस से आमना-सामना होते ही सुनील बाहर की तरफ भागा। तब दारोगा सुरेंद्र कुमार उसके पीछे भागे। गेट से निकलते ही बदमाश फिसलकर गिर पड़ा और पलक छपकते ही उठकर भागने लगा।
तब तक दारोगा उसके नजदीक आ गए और पीछे से गिरेबान पकड़ लिया। खींचातानी में दोनों नीचे गिर गए और बदमाश ने तुरंत पिस्टल निकालकर दारोगा सुरेंद्र प्रकाश पर गोली चला दी। कोहनी में गोली लगने से सुरेंद्र प्रकाश घायल हो गए और बदमाश फरार हो गया। तब तक टीम के बाकी पुलिसकर्मी भी आ गए। बीच सड़क भीड़ में गोली चलने से अफरा तफरी मच गई।

















































