हरिद्वार।
पिछले 24 घंटे से हो रही लगातार भारी वर्षा ने पंचपुरी सहित पूरे हरिद्वार जनपद को जलमग्न कर दिया है। पंचपुरी हरिद्वार में सबसे ज्यादा खराब स्थिति भगत सिंह चौक, चंद्राचार्य चौक आवास विकास कालोनी की बनी हुई है। जहां जल भराव के कारण वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। वाहनों को बड$ा लंबा चक्कर काट कर जाना पड$ रहा है। जिला प्रशासन, जल संस्थान व नगर निगम के लाख प्रयासों के बावजूद जल भराव की स्थिति में कोई सुधार नही हो पा रहा है।
गढ$वाल मंडल में हो रही भारी वर्षा के चलते गंगा का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। भीमगोडा बैराज से अतिरिक्त पानी नीलधारा में छोड दिए जाने के कारण इसके तटवर्ती गांव श्यामपुर कांगड$ी, गाजी वाली में भूमि का कटाव हो रहा है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही स्थिति बनी हुई कई गांव संपर्क मार्गों के टूट जाने से अलग थलग पड गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में जनपद में सर्वाधिक वर्षा रोशनाबाद में 95 सेमी रिकार्ड की गई है जबकि हरिद्वार में सबसे कम 42 सेमी रुडकी में 50 सेमी भगवानपुर में 58 सेमी तथा लक्सर में 85 सेमी वर्षा रिकार्ड की गई है।
नगर के अन्य क्षेत्रों में भूपतवाला, दुर्गा नगर, मुखिया गली, नई बस्ती आदि में वर्षा का पानी कई -कई फुट तक भर गया है। नगर के मध्य बहने वाली ललतारौह नदी भी अपने पूरे जोर-शोर से बह रही है। रात्रि में ललतारौह नदी का पानी श्रवण नाथ नगर, बैरागी बस्ती, बिल्वकेश्वर कालोनी में भर गया जिससे लोगों का काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले 24 घंटे तक यही स्थिति भारी वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट मोड में है और सभी विभाग अपने स्तर पर व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं।
















































