हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र से एक महीने पूर्व मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की। आरोपी से पूछताछ करने के बाद मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
थाना कनखल प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि गौरव पुत्र राजू निवासी भीमगोड$ा नई बस्ती शिवगढ खडखड$ी ने 12 जुलाई को अपने भाई विक्रम की मोटरसाइकिल से बैरागी कैंप आया था जहां से उसकी बाइक चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालते हुए बाइक चोर को चिन्हित कर धरपकड शुरू की गई। आरोपी अजय कुमार निवासी बैरागी कैंप कनखल को नहर पटरी रेगुलेटर पुल ज्वालापुर से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ करने के बाद मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।




















































