Uncategorized

भाजपा स्थापना दिवस पर मिष्ठान वितरित कर धूमधाम से मनाया

हरिद्वार।
जिला भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताआें द्वारा पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस कार्यालय को सजाकर एवं मिष्ठान वितरित कर बड$ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के ध्वज को जिला कार्यालय पर फ हराकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने कहा कि 1951 में जनसंघ के रूप में बीजरोपित पौधा 1980 से भारतीय जनता पार्टी के रूप में अपनी श्रेष्ठ यात्रा को शुरू कर आज विश्व के सबसे बड$े राजनीतिक दल के रूप में एक वटवृक्ष बन चुका है। जिसकी 18 करोड$ से ज्यादा लताएं देशभर को विकास की आेर ले जाने का काम कर रही हैं। आज विश्व के सबसे बड$े राजनेता के रूप में भारतीय जनता पार्टी का एक सामान्य सा कार्यकर्ता इस देश के प्रधानमंत्री के पद पर आसीन होकर भारत को विश्व गुरु बनाने व एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल एवं निवर्तमान अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ सदस्यो कृष्णचंद शर्मा, राजकुमार चौहान, महेश चंद, राम कुमार पासी एवं केएन शर्मा को शाल उढ$ाकर व माल्यार्पण कर उपस्थित सभी कार्यकर्ताआें की आेर से सम्मानित किया। जिलाअध्यक्ष संदीप गोयल ने सभी कार्यकर्ताआें को शुभकामनाएं दी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राजनीति करने के लिए नहीं अपितु समाज की सेवा का संकल्प लेकर राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करते हैं। इसी कारण आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की पहचान समाज एवं परिवार के संरक्षक के रूप में होती है। इसी अवसर पर आए हुए सभी कार्यकर्ताआें ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन वर्चुअल माध्यम से सुना। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा व आशु चौधरी ने किया।
इस अवसर पर विकास तिवारी, लव शर्मा, रश्मि चौहान, निर्मल सिंह, आभा शर्मा, रजनी वर्मा, नेत्रपाल चौहान, सचिन शर्मा, नकली राम सैनी, गौरव पुंडीर, सचिन निशित, मनोज शर्मा, मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, विक्रम भुल्लर, एजाज हसन, डा. प्रदीप कुमार, संजय कुमार, अमित चौहान, योगेश चौहान, महेंद्र धीमान, आेमप्रकाश जमदग्नि, संजय सहगल, रोहन सहगल, अनिल अरोड$ा, रीता चमोली, दीपिका राठौर, जगजीवन राम, दीपांशु विद्यार्थी, दीपेंद्र चौधरी, सतीश कुमार, अरुण चौहान, कामिनी सदाना, कमला जोशी ,तेलू राम प्रधान, मन्नू रावत, प्रीति गुप्ता, रेनू शर्मा, सरोज जाखड$, दर्शना, अशोक मेहता, अमरीश शर्मा, मनोज गोयल, कमल प्रधान, विपिन काका आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *