उत्तराखंड क्राइम हरिद्वार

नाबालिग से बलात्कार और हत्यारोपी पिछडावर्ग आयोग के सदस्य आदित्यराज को भाजपा ने किया निष्कासित

हरिद्वार।
नाबालिग लडकी के बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपित भाजपा नेता आदित्य राज सैनी को बड$ा झटका लगा है, आरोपित आदित्य राज सैनी से भाजपा ने किनारा करते हुए पार्टी से निष्काषित कर दिया है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री और कार्यालय प्रभारी आदित्य कोठारी ने निष्कासन पत्र जारी कर बताया है। पत्र में प्रदेश अध्यक्ष मङ्क्षहद्र भट्ट के निर्देशानुसार आदित्य राज सैनी पुत्र कृष्णपाल निवासी शांतरशाह जिला रूडकी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य आेबीसी मोर्चा को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्काषित किया जाता है। वही समाज कल्याण द्वारा पिछडा वर्ग आयोग के नामित सदस्य के पद से आदित्यराज सैनी को हटाया गया है। समाज कल्याण सचिव ब्रिजेश कुमार संत के निदेशानुसार जारी शासनादेश में इसकी पुष्टी की गई है। उल्लेखनीय है की गत दिवस प्राानपति आदित्य राज सैनी के घर में कम करनेवाली 13 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपी है। आदित्यराज सैनी पर बीते मंगलवार को पोक्सो सहित विभिन्न धाराआें में मुकदमा दर्ज हुआ है। अब अनुमान है कि जल्द पुलिस आदित्य राज को गिरफ्तार भी कर लेगी। आदित्य राज के घर काम करने वाली किशोरी का कल शव मिला था। वह तीन दिन से लापता थी। आरोप है कि आदित्य राज और उनका सहायक अमित सैनी किशोरी का शोषण कर रहे थे।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *