पथरी।
आखिर वही हुआ जिसकी शंका जताई जा रही थी देर शाम उच्च न्यायालय के आए आदेश के अनुसार किसान सेवा सहकारी समि. के चुनाव पर अग्रिम आदेशों तक रोक लग गई है। चुनाव के विषय में कुछ लोगों को शंका तो तभी हो गई थी जब चुनाव 09 बजे के बजाय 11 बजे शुरू कराया गया था। इस शंका को बल उस समय और मिल गया जब डायरेक्टर पद के लिए चुनाव तो हो गए वोट गिनती के बाद प्रत्याशी विजय भी घोषित कर दिए थे, मगर प्रमाण पत्र नहीं दिए गए थे। विजय प्रत्याशी बिना प्रमाण पत्र लिए ही घर लौट गए थे। सभापति पद के लिए मंगलवार को चुनाव होना था। जो डायरेक्टर सभापति पद के लिए भाग दौड$ में लगे हुए थे। इस आदेश क आने से उनकी सारी तैयारी धरी रह गई। बताया जाता है की पुरानी नियमावली के अनुसार ही चुनाव करा जाएंगे।