हरिद्वार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने तीन दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया। ऑक्टागन बिल्डर्स के विरुद्ध जांच कर रही एसआईटी टीम में एक दारोगा को शामिल किया गया है। रुडक़ी सीआईयू प्रभारी की जिम्मेदारी नए दारोगा को सौंपी गयी है।
एसएसपी जनसंपर्क अधिकारी वीसी पाठक ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक दिलबर सिंह नेगी को सीआईयू रुडक़ी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सीआईयू प्रभारी धर्मेन्द्र राठी को मंगलौर कोतवाली में एसएसआई बनाया गया है। एसएसआई मंगलौर प्रमोद कुमार को ऑॅक्टागन बिल्डर्स की करोड़ों की धोखाधड़ी की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी टीम में शामिल किया है।




















































