Uncategorized

पंजनहेड़ी गोलीकांड में गिरफ्तारी के बाद बवाल, परिवार बोला राजनीतिक भूमाफियाओं के दबाव में पुलिस कर रही एक तरफा कारवाही

हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र के नूरपुर पंजनहेड़ी गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरुण चौहान, गौरव चौहान और अभिषेक चौहान उर्फ सिमी के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मामला और गरमा गया है। परिजनों और समर्थक आरोप लगा रहे है कि जब मुकदमा दोनों तरफ से हुआ है तो गिरफ्तारी सिर्फ हमारे हमारे पक्ष के  सदस्यों की ही क्यों
पुलिस ने दूसरे पक्ष पर कमजोर धाराएं क्यो लगाई ? वही पकड़े गए पक्ष के समर्थन में बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने धामी सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 प्रदर्शन कर रहे समर्थको ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस राजनीतिक भूमाफियाओं के दबाव में एक तरफा कार्रवाई कर रही है।
उन्होने कहा कि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान हमारे क्षेत्र की जमीनो को खुर्द बुर्द करके बेचने मे लगा हुआ है
प्रदर्शनकारी महिला का आरोप है कि पुलिस उनके घर में जबरन घुसकर घर के अंदर की वीडियो बनाती है उनके नाबालिग बेटे को हथकड़ी लगाकर थाने ले गई जहां उसके साथ मारपीट भी की गई थी। परिजनों ने जांच अधिकारी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जांच निष्पक्ष नहीं है और अधिकारी भूमाफियाओं के इशारे पर काम कर रहे है।
वहीं जब इस पूरे मामले में सीओ सिटी शिशुपाल नेगी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर परिवार को जांच अधिकारी पर संदेह है तो उस शिकायत की भी जांच कराई जाएगी।
अब देखना होगा कि कनखल में हुए इस गोली कांड की आंच अब कहां-कहां तक जाती है क्योकि दोनों ही पक्ष भाजपा संगठन ओर सरकार से जुड़े हुए हैं।
और जिस तरह से गिरफ्तारी के बाद परिवार की महिलाओं ने आरोप लगाए हैं वह बहुत गंभीर हैं।
कैडर बेस भाजपा संगठन में गुटबंदी खुल कर सामने आ रही है। भाजपा और संघ के नेता इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है। जिससे साफ जाहिर होता है अनुशासन का ढिंढोरा पीटने वाला भाजपा संगठन नतमस्तक है। वही हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में भाजपा की साख को पलीता लग रहा है। विपक्षी भाजपा की इस आंतरिक कलह का भरपूर लाभ लेने की ताक में है। 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *