हरिद्वार

आईओसी के सहयोग से डीएम ने बांटी क्षय रोगियों को राशन किट

जनपद को टीबी मुक्त बनाने में जनपद को आगे भी इंडियन ऑयल कारपोरेशन से इसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता:धीराज सिंह गब्र्याल 
हरिद्वार।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल की अध्यक्षता में इंडियन ऑयल कारपोरेशन द्वारा गोद लिए गए क्षय रोगियों को छठे माह की अंतिम राशन किट वितरित की गई। कार्यक्रम में पहुंचे इंडियन ऑयल कारपोरेशन उत्तरी क्षेत्र पाइप लाइंस के क्षेत्रीय प्रमुख संजीव कुमार कनौजिया द्वारा बताया गया की इंडियन ऑयल कारपोरेशन द्वारा चलायी गयी निरूक्षय परियोजना के अंतर्गत जनपद के 304 क्षय रोगियों को 6 माह तक अनुपूरक पोषाहार वितरण किया गया है। जिसमें से 276 क्षय रोगी क्षय रोग मुक्त हो गए हैं, जो कि 90 प्रतिशत परिणाम है। इंडियन ऑयल द्वारा टीवी मुक्त इंडियन ऑयल परिवार हेतु प्रतिज्ञा ली गई है। कंपनी प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत 2025 के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रतिबद्ध है। परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजनरी परियोजना प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत 2025 को सफल बनाने में सहायक रही है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल द्वारा बताया गया कि जनपद हरिद्वार के आकांक्षित जनपद होने के कारण जनपद को टीबी मुक्त बनाने में जनपद को आगे भी इंडियन ऑयल कारपोरेशन से इसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता है। जनपद में फिलहाल 350 से ज्यादा क्षय रोगियों का इलाज चल रहा है। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डा. आरके सिंह द्वारा बताया गया कि इंडियन ऑयल कारपोरेशन द्वारा मरीजों को उपलब्ध कराई गई अनुपूरक पोषाहार किट का उपयोग करने से उनके इलाज में सहायता प्राप्त हुई है। कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कारपोरेशन से नीरज सिंह, लंढौरा स्टेशन प्रमुख कमलेश राय, अनुराग जायसवाल, आशीष वर्मा, मोहम्मद सलीम, आशीष शर्मा, अवनीश कुमार आदि ने प्रतिभाग किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।