उत्तराखंड क्राइम हरिद्वार

लाखो रुपये की स्मेक के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा

हरिद्वार।

थाना सिडकुल पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आई ए एम सी चौक सिडकुल से लाखों रुपये की स्मेक के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमों का गठन किया गया गठित टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मुखबिर खास की सूचना पर टीम द्वारा अभियुक्त सोनू पाल उर्फ शावेज पुत्र राजपाल निवासी वैदिक नगर रायवाला जनपद देहरादून हाल निवासी घरौंडा करनाल हरियाणा को थाना क्षेत्र आईएमसी चौक के पास रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी में उसके पास से बड़ी मात्रा में स्मेक बरामद की गई। पुलिस सोनू को पकड़ कर थाने ले आयी। जांच में 61.73 ग्राम अवैध स्मैक मिली जिसकी कीमत लाखो में है। बताया कि आरोपी पर NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी सोनू पाल का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो पूर्व में भी ndps के कई मामले दर्ज पाए गए
1. मुकदमा अपराध संख्या 393 /2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली नगर कोतवाली देहरादून जनपद देहरादून।
2. मुकदमा अपराध संख्या 230 /2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना रायवाला जनपद देहरादून।

3. मुकदमा अपराध संख्या 259 /2023 धारा 8/ 21 एनडीपीएस एक्ट थाना रायवाला जनपद देहरादून

4. मुकदमा अपराध संख्या 4/ 2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना रायवाला जनपद देहरादून।
. 5. मुकदमा अपराध संख्या 136/ 2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना रायवाला जनपद देहरादून।
6. मुकदमा अपराध संख्या 13 /2025 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना रायवाला जनपद देहरादून।
7. मुकदमा अपराध संख्या 101 2021 धारा 82160 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना रायवाला जनपद देहरादून।

8. मुकदमा अपराध संख्या 321/ 2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना कनखल जनपद हरिद्वार।
9. मुकदमा अपराध संख्या 619/25 धारा 821 एनडीपीएस एक्ट थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

*उपरोक्त अभियुक्त सोनू पाल थाना रायवाला जनपद देहरादून का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है तथा जनपद देहरादून में थाना रायवाला में उक्त अभियुक्त के विरुद्ध छह अभियोग पंजीकृत व कोतवाली जनपद देहरादून में एक अभियोग पंजीकृत जनपद हरिद्वार में थाना कनखल में एक अभियोग पंजीकृत और थाना सिडकुल में एक अभियोग पंजीकृत है*
*बरामदगी*
*अभियुक्त सोनू पाल के कब्जे से 61.73 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद मय तराजू* ।

*पुलिस टीम सिडकुल*
1.नितेश शर्मा थानाध्यक्ष सिडकुल
2. वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर सिडकुल जनपद हरिद्वार।
3. शेलेन्द्र ममगई चौकी प्रभारी कोर्ट सिडकुल
4. का0 1575 मनीष कुमार थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
5. का0 768 वीरेंद्र चौहान थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।