जनता को करना पड रहा जलभराव की समस्या का सामना ,तलीझाड सफाई नालो की नही निगम के कोष की हुई है: अशोक
हरिद्वार।
रविवार सवेरे हुई जोरदार बारिश के चलते शहर के लोगों को एक बार फिर जलभराव की समस्या का सामना करना पडा। खासतौर पर जलभराव के लिए कुख्यात हो चुके भगत सिंह चौक, रेल पुलिया के नीचे और चंद्राचार्य चौक कई-कई फीट पानी भर गया। जलभराव के बीच से निकलने के प्रयास में कई वाहन पानी में फंस गए। इसके अलावा कनखल संदेश नगर, पुराना आटीओ चौक, ज्वालापुर पर भी जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। जलभराव होने के बाद मेयर किरण जैसल और नगर आयुक्त नंदन कुमार ने जल भराव क्षेत्रो का निरीक्षण किया व नगर निगम की टीमो ने जल निकासी के लिए मोर्चा संभाला। जिसमें पुराना आरटीओ चौक पर मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, संदेश नगर में मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत, भगत सिंह चौक पर मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा ने कर्मचारियों और नाला गैंग के साथ पानी की निकासी के प्रयास शुरू किए। पंप और सेक्शन मशीन के माध्यम से पानी की निकासी करवायी गयी। नाला गैंग के नालों की सफाई करने से भी जल निकासी में मदद मिली।
नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देशन में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी भी सभी स्थलों का निरीक्षण करते हुए कर्मियों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। मेयर किरण जैसल ने बताया कि नगर निगम जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दीर्घकालिक विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। साथ ही निगम एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम (कि रिस्पांस टीम) भी बनाई है, जो बारिश शुरू होते ही तत्काल मोर्चा संभाल लेती है।
नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि इस वर्ष बरसात से पूर्व ही नगर निगम ने शहर के सभी नाले—नालियों की तीन से अधिक बार सफाई व तली झाड सफाई कराने का लाभ मिला। जिससे इस बार जलभराव की समस्या अपेक्षात कम रही है। पूर्व तैयारी और तत्परता से कार्य कर शहरवासियों को भारी बारिश में बड$ी असुविधा से बचाया गया। बारिश के बीच निगम की सक्रियता शहर के लिए एक सकारात्मक संकेत है। भविष्य में भी एसी चुनौतियों से निपटने की पूरी क्षमता मौजूद है।
तलीझाड सफाई नालो की नही निगम के कोष की हुई है: अशोक शर्मा
शहर में लगातार कई कई फुट तक हो रहे जल भराव पर पूर्व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि वर्तमान में ट्रीपल इंजन की सरकार है मेयर, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री सब भाजपा के है बावजूद इसके देखा जा सकता है धर्म नगरी हरिद्वार का क्या हाल है। पहले से अधिक नये नये स्थानो पर भी जल भराव हो रहा है। बताया कि कांग्रेस की मेयर के कार्यकाल में भी जल भराव होता था पर जल निकासी में कभी इतना अधिक समय नही लगा, पम्प के अलावा अन्य संसाधनो का उपयोग भी करने के बावजूद जल निकासी में घण्टो घण्टो का समय लग रहा है। जबकी पूर्व में कभी पम्प सेट के अलावा अन्स किसी साधन का उपयोग नही किया गया। समय रहते यदि कागजो में सफाई के साथ बजट ठिकाने लगाने के अलावा धरातल पर कार्य किया होता तो जनता को परेशानी का सामना न करना पडता। कहा कि नालो की कितनी सफाई हुई है वह सामने देखने में आ रहा है। कहा कि तली झाड सफाई नगर निगम के उस कोष की हो रही है जो पूर्व मेयर छोड कर गई थी, बाकी सब कागजो तक सिमित है।



















































