रुड़की/प्रभात वीर सैनी।
दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर नारसन बॉर्डर के पहले मंडावली गांव में तेज रफ्तार कार ने दो युवतियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवतियां हवा में उछल कर दूर जा गिरी। वहीं दूसरी तरफ से आ रही कार एक लडकी के उपर से होते हुए गुजर गई। दोनों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। यह घटना बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे हुई जिसके बाद अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ गई।





















































