Uncategorized

स्वच्छता सर्वेक्षण में हरिद्वार नगर निगम को प्रथम स्थान मिलने पर मेयर को दी बधाई

हरिद्वार।
हरिद्वार नगर निगम के स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान पर आने पर विधायक रवि बहादुर ने मेयर अनिता शर्मा को शुभकामनाएं दी। नगर निगम परिसर स्थित मेयर कार्यालय पहुंचे विधायक रवि बहादुर ने कहा कि हरिद्वार नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान मिलना बहुत बड$ी बात है। मेयर अनिता शर्मा की कार्यशैली से ही यह संभव हो सका है। उनके द्वारा नगर हित में सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि नगर की देवतुल्य जनता के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। पिछले चार वर्ष से जनता की दिन रात सेवा कर रहे हैं। निगम के सभी अधिकारियों, स्वच्छता कर्मियों, सफाई निरीक्षक कर्मचारी कोरोना काल में भी जनसेवा के लिए सड$कों पर रहे। सभी की मेहनत से ही स्वच्छता सर्वेक्षण में हरिद्वार नगर निगम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। मेयर अनिता शर्मा को 1 अक्टूबर को राष्ट्रपति के हाथों नगर निगम को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए जाने सर्वेक्षण में भी हरिद्वार नगर निगम प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। कांग्रेस प्रदेश महासचिव डा. संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने मेयर अनिता शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की मेहनत की बदौलत ही सफाई सर्वेक्षण में प्रथम स्थान धर्मनगरी को मिला है। देश दुनिया में यह संदेश अवश्य ही पर्यटन को बढ$ावा देगा। इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुरली मनोहर, श्रमिक नेता सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, पार्षद उदयवीर, पार्षद सोहेल अख्तर, जफर अब्बासी, मेहरबान खान, तासीन अंसारी, राजीव भार्गव, नेता प्रतिपक्ष सुनील गुड्डु, उपनेता प्रतिपक्ष अनिरूद्ध भाटी, पार्षद विनीत जौली, सपना सिंह, नीतु बिष्ट, सपना शर्मा, रेणु अरोड$ा, एकता गुप्ता, निशा नौडि$याल, पिंकी, देवेश गौतम, गौरव शर्मा, सुनील कड$च्छ, हरद्वारी लाल, ब्रजमोहन बड$थ्वाल, सुनील कुमार, सतेंद्र वशिष्ठ, राजकूमार, जोनी राजौर, कुलदीप त्यागी, स्वाति, नेहा, दीपाली त्यागी, नीलम शर्मा, नावेज अंसारी, वसीम सलमानी, आशीष शर्मा, सेनेट्री इंस्पेक्टर विकास छाछर, सुंनील कुमार, मेहरबान खान, तहसीन अंसारी, सद्दीक गाड$ा, गौतम, राजकुमार ठाकुर, सतेंद्र वशिष्ठ, अमरजीत चौधरी, नकुल महेश्वरी, हारून मंसूरी, पदम कुमार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *