उत्तराखंड

विस व लोस की तर्ज पर कराएंगे व्यापार मंडल के चुनाव : संजीव

हरिद्वार।
प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में कहा कि व्यापार मंडलो के गठन के कई दशको के इतिहास में पहली बार प्रदेश व्यापार मण्डल हरिद्वार में शहर व्यापार मण्डल के खुले चुनाव कराएगा। ये चुनाव विधानसभा व लोकसभा की तर्ज पर कराए जाएंगे। चुनाव में हर व्यापारी को वोट डालने का अधिकार दिया जाएगा। उससे पहले मई और जून महीना यात्री सीजन होने के चलते इन दो महीनो में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जुलाई में चुनाव कराए जाएंगे।
चौधरी ने कहा अभी हाल ही में एक गुट के चुनाव कराए गए और उसको नाम शहर व्यापार मण्डल का नाम दिया। शहर में कई हजार व्यापारी है और मात्र एक सौ तरेपन लोगो से वोट डलवा कर मात्र कुछ लोगो ने अपनी राजनीति की भूख शांत की है। वास्तव में ये एक राजनीतिक दल के के नेताआे का आपसी टकराव था। जिसको व्यापारी चुनाव का नाम दिया गया था।  शहर भर का व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहा है। एेसे मे व्यापारी अपना नेता नहीं चुन पाए है। अब हमारा व्यापार मण्डल खुले चुनाव कराएगा जिसमें कोई भी व्यापारी चुनाव लड$ सकता है, और चाहे वह किसी गुट का हो वह भी चुनाव लड$ सकता है। हम शहर के प्रत्येक व्यापारी को वोट कर अपना नेता चुंनने का अधिकार देंगे। प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा व महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट ने कहा कि बीते वर्षों में हरिद्वार का व्यापारी बुरी तरह से प्रभावित रहा। केवल हमारा व्यापार मण्डल रहा जिसने व्यापारी की आवाज उठाई और हम पर मुकदमे भी दर्ज किए गए। आज जो तथाकथित लोग खुद को व्यापारी नेता बता रहे थे वो तब कहा थे। सुधीश श्रोत्रीय ने कहा की व्यापारी के नाम पर अपनी राजनीतिक इच्छाआें को पूरा करने वालो ने चुनाव के नाम पर एक बार फिर से व्यापारी को ठगा है। मात्र अपनी जेब के लोगों को वोट का अधिकार दे कर हजारों व्यापारियों को चुनाव के सपने दिखाए और फिर अपने राजनीतिक आकाआें के हिसाब से चुनाव करा कर व्यापारियों को गुमराह किया गया। प्रेस वार्ता में व्यापारी नेता प्रवीण शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष पंकज स्वन्नी,महामंत्री महानगर दीपक गोनियाल उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *