Uncategorized

भगवान शिव की ससुराल दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भक्तो ने किया जलाभिषेक

हरिद्वार।
शिवरात्रि के अवसर पर लाखों श्रद्धालु भक्तों ने कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के लिए स्थानीय लोगों के साथ गंगा जल लेने आए कांवडि$यों की सवेरे से ही लंबी कतारें लगी रही। जलाभिषेक करने आए श्रद्धालु भक्तों को शिव महिमा से अवगत कराते हुए अखाड$ा परिषद अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड$ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि राजा दक्ष को दिए वचन के अनुसार भगवान शिव पूरे श्रावण मास साक्षात रूप से दक्ष मंदिर में विराजमान रहकर सृष्टि का संचालन करते हैं। इसीलिए दक्ष मंदिर में पूजा अर्चना व जलाभिषेक का विशेष महत्व है। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव भाव के भूखे हैं। भक्तों द्वारा जलाभिषेक किए जाने से ही प्रसन्न होकर महादेव उनके सभी दुख हर लेते हैं और सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में पूर्ण विधि विधान से भगवान शिव की पूजा अर्चना और जलाभिषेक करें। महादेव के साथ माता पार्वती का भी ध्यान करें। महादेव के साथ माता पार्वती का स्मरण करने से शिव शक्ति की सम्मिलित कृपा प्राप्त होती है। जिससे जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। इस दौरान कोठारी महंत जसविन्द सिंह, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, महंत विष्णुदास, बाबा हठयोगी, स्वामी कृष्णानंद, स्वामी सूर्यनारायण गिरी, महंत सत्यानंद गिरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरांनद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने भी दक्ष महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *