उत्तराखंड क्राइम हरिद्वार

बाइक में तोडफोड मारपीट करने वाला नामजद

हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र में मामूली विवाद होने पर युवक को रोक कर उसकी मोटरसाइकिल में तोडफोड व मारपीट करने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच करने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर निवासी शाहबाज पुत्र मोइनुद्दीन ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई कनखल क्षेत्र में मोटरसाइकिल से जा रहा था। किसी बात को लेकर गुरुकुल कांगडी निवासी नवीनपाल पुत्र यशपाल के साथ कहासुनी हो गई। मामले ने इतना तूल पकड$ा कि नवीन पाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल में तोडफोड कर भाई के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीडित की तहरीर पर आरोपी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मारपीट में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड

जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों में फायरिंग पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज लक्सर। जमीनी विवाद को लेकर ढाढेकी व कुआंखेड$ा के ग्रामीणों के बीच हुई फायरिंग व संघर्ष के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कुंआखेड$ा गांव निवासी किसान ने ढाढेकी गांव के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कुंआखेड$ा गांव निवासी मांगेराम ने पास के गांव ढाढेकी के रकबे में खेती की कुछ जमीन ले रखी है। मांगेराम ने यह जमीन ढाढेकी के एक परिवार को हिस्से पर खेती करने के लिए दी थी। हिस्सेदार ने उस पर गेहूं बो रखा था। बताया गया है कि हिस्सेदार ने पहले तो भूमि के मालिक मांगेराम को हिस्सा दिए बिना गेहूं की सारी फसल काटकर बेच दी। इसके बाद उसने जमीन पर गन्ना बोना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मांगेराम अपने चचेरे भाई कर्ण सिंह व भतीजे विक्रांत के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर चला गया। वहां दूसरे पक्ष के कई लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मांगेराम और उसके साथ के लोगों पर हमला कर दिया। वह जान बचाने को ट्रैक्टर पर बैठकर भागने लगे तो हमलावर पक्ष ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि गोली ट्रैक्टर पर सवार लोगों को नही लगी बल्कि ट्रैक्टर के टायरों में लगी। जिससे टायर फट गया। मांगेराम द्वारा सूचना दिए जाने पर कोतवाली पुलिस ने पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने ढाढेकी में हमलावरों के घर दबिश दी। किंतु आरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ$ पाए। कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला ने बताया कि मामले में मांगेराम की तहरीर के आधार पर कर्णपाल, संजय पुत्र भंवर सिंह, अंकित पुत्र कर्णपाल, सचिन पुत्र कालहर, भंवर सिंह पुत्र आशाराम निवासी ढाढेकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।