Uncategorized

प्रदेश अध्यक्ष की गिरफतारी के विरोध में कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार।
अंकिता भंडारी हत्या कांड मामले में प्रदर्शन करने पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में रानीपुर मोड$ पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
जिला व शहर कांग्रेस के नेतृत्व में रानीपुर मोड$ पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन से पूर्व कार्यकर्ताआें को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि कल देहरादून में अंकिता हत्याकांड में वीआईपी के नाम को सामने लाने को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा धरना दे रहे थे। मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस द्वारा दमनकारी कार्यवाही करते हुए प्रदेश अध्यक्ष करण महारा को गिरफ्तार किया। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है एवं इसी के विरोध में रविवार को कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जिस तरीके से इस मामले पर लीपापोती कर रहे हैं एवं जांच के नाम पर केवल ढकोसला कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि सरकार दोषियों को बचाना चाहती है। मगर मुख्यमंत्री नहीं जानते एेसी पुलिस कार्यवाही से कांग्रेस के कार्यकर्ता घबराने वाले नहीं हैं जितना है यह ज्यादा पुलिस का इस्तेमाल करेंगे कांग्रेसका कार्यकर्ता उतना ही ताकत के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगे। शहर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं कानून व्यवस्था को लेकर धामी सरकार पूर्ण रूप से फेल साबित हो रही है। मुख्यमंत्री पुलिस का इस्तेमाल कर कांग्रेस के कार्यकर्ताआें की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें वह कभी सफल नहीं होंगे। रानीपुर से प्रत्याशी रहे राजवीर चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराएं परंतु मुख्यमंत्री इस घटना पर जिस तरीके से लीपापोती कर रहे हैं और जानबूझकर असली दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री इस घटना को दबाना चाहते हैं एवं उस वीवीआइपी को बचाना चाहते हैं जिस वजह से यह हत्या की गई। मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार चाहती है कि इस मुद्दे को दबा दिया जाए। इसलिए मुख्यमंत्री रोज नए—नए षड्यंत्र रच रहे हैं। परंतु मुख्यमंत्री नहीं जानते कि यह कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं इस लड$ाई को लेकर गांव— गांव जाएंगे मगर अंकिता को इंसाफ दिला कर रहेंगे। कार्यकर्ताआें को नितिन तेश्वर, विभास मिश्रा, अमन गर्ग, डा. मेहरबान आदि कार्यकर्ताआें ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के पुतले को दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से ठाकुर रतन सिंह, मंजू रानी, बीएस तेजयान, लक्ष्मी मिश्रा, मनीष सैनी, आर्यन राठौर, अथर अंसारी, आसिफ मंसूरी, अकील त्यागी, आजाद त्यागी, आेम मलिक, आर्यन राठौर, विजय ब्रह्मपुरी, रियाजुल अली, सरदार रमणीक सिंह, विशाल कारी, करण सिंह राणा, नितिन कुमार, निजाम ख्वाजा, सावेज ख्वाजा, अजमत, अमान अंसारी, विशाल निषाद, अदनान ख्वाजा, रमेश कुमार, हरद्वारी लाल, बृजमोहन बड$थ्वाल, जगदीप असवाल, हरद्वारी लाल, संतोष सेमवाल, महावीर महंत, मनोज महंत, सोम त्यागी, सतपाल वेद, प्रवीण कुमार, सलीम, डा. प्रदीप अरोड$ा, पंकज चौधरी, विशाल चौधरी, अंकित चौधरी, चेतन चौधरी, विमल शर्मा, सातू, चेतन चौधरी, विशाल चौधरी, योगेंद्र नेगी, लक्ष्मी मिश्रा, प्रशांत शर्मा, इस्तकार इमरान, अकरम, दीपक पांडे, तरुण व्यास, लकी महाजन, विकास चंद्रा, विनोद, सुनील कुमार, कुलदीप कुमार, सुरेंद्र राणा, दिव्यांश अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, राहुल चौधरी, राकेश कुमार, आरिफ अल्वी, आजाद त्यागी आदि सैकड$ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *