Uncategorized

पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी में आयुर्वेद से पशुओ की चिकित्सा पर होगी चर्चा: डा. जोशी

हरिद्वार।
आयुर्वेद शिक्षा के लिए देश के जाने—माने उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय एवं दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति मथुरा के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 17 से 19 मार्च 2023 तक को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पशु चिकित्सा एवं आयुर्वेद संगोष्ठी 2023 के व्यापक मीडिया में प्रचार प्रसार हेतु एक प्रेस वार्ता प्रेस क्लब में आयोजित की गई। जिसमें उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुनील जोशी जी एवं दीनदयाल कामधेनु गौशाला के उप मंत्री ड हेमेंद्र यादव, उप कुलसचिव ड संजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी डा. राजीव कुरेले वार्ता हेतु उपस्थित रहे। प्रोफेसर सुनील जोशी ने कहा विश्वविद्यालय द्वारा यह प्रथम प्रयास है जिसमें पशु चिकित्सा में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की क्या भूमिका हो सकती है इसका साइंटिफिक विवेचन करने के लिए देश विदेश से 20 से अधिक साइंटिस्ट, आईआरवी के देश के 19 केंद्रों से विशेषज्ञ, वेटरनरी शिक्षा के क्षेत्र के जाने—माने बरेली के संस्थान, वेटरनरी डाक्टर, पशु पालन के लिए एक्सपर्ट, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय से जुडे से अधिक आयुर्वेदिक कालेजों के छात्र, पीजी एवं पीएचडी शोधार्थी रिसर्च स्कालर्स,  पशु आधारित आर्थिक समृद्धि हेतु आयुर्वेदिक पशु औषधियां से जुडे लगभग 20 से अधिक व्यक्ति समाजसेवी साइंटिस्ट छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। डा. जोशी ने कहा परंपरागत रूप से जो औषधियां मानव के लिए उपयोगी हैं वही पशुओ में भी प्रयोग की जा सकती हैं बस उसमें मात्रा का अंतर होता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से भविष्य में बहुत बडी संभावनाएं रहेंगी कि किस प्रकार आयुर्वेद के द्वारा पशु चिकित्सा के क्षेत्र में भी रोजगार सृजन एवं स्वास्थ्य संवर्धन के लिए पशु चिकित्सा में भी आयुर्वेद का योगदान परिभाषित किया जा सकता है। इस पहल के माध्यम से भविष्य में उसके लिए पाठ्यक्रम भी यूनिवर्सिटी एवं सरकार के प्रयास से चलाए जा सकते हैं। इस हेतु एक अनूठा कार्य उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय एवं दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति की तरफ से किया जा रहा है। डा. हेमेंद्र यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में संस्थान एवं संघ से जुडे विशिष्ट व्यक्ति पधार रहे हैं। प्रथम दिवस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सर-कारवाह व एवं वर्तमान अखिल कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी जोशी, पशु एवं पशुधन राज्य मंत्री डा. संजीव बालियान, अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख शंकर लाल, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री डा. महेंद्र मांजू पारा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय ग्राम विकास प्रमुख डा. दिनेश, डा. अभिजीत पात्रा केंद्रीय कमिश्नर पशुधन मंत्रालय, पशु कल्याण विभाग के निदेशक, समापन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, सौरभ बहुगुणा भी प्रतिभाग करेंगे। इसके अतिरिक्त  कार्यक्रम में डा. अभिजीत पात्रा कमिश्नर पशु कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा, केंद्रीय सचिव आयुष, डा. पंकज पांडे सचिव आयुष उत्तराखंड, एवं विभिन्न विभागों से जुड$े प्रमुख अधिकारी इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस कार्यक्रम में चार विभिन्न पंडालों के माध्यम से क्षेत्र 4 सत्रों में आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी प्रचार प्रसार प्रमुख डा. राजीव कुरेले ने बताया कि पशु कल्याण एवं पशु आधारित वैज्ञानिक उत्पादों पर एक विशाल प्रदर्शनी भी उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय एवं विभिन्न प्रतिभागी संस्थाआें द्वारा लगाई जाएगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *