हरिद्वार।
शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विकास की गति को आगे बढ$ाते हुए रामधाम वार्ड नंबर-12 की शनि देव मंदिर वाली गली में सड$क व नाली निर्माण कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ कराया। कार्य प्रारंभ होने पर स्थानीय निवासियों व कार्यकर्ताआें ने पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का स्वागत कर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताआें को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रामधाम के अंतर्गत देवनगर, पाल नगर व फ्रेंड्स कालोनी में अनेक सड$कों के कार्य पूरे हो चुके हैं। शेष जो कार्य रह गए हैं उनका कार्य भी शीघ्र प्रारंभ कराया जाएगा। इस अवसर पर सभासद गरिमा सिंह, पंकज चौहान व हरिआेम चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, उपाध्यक्ष हिमांशु अहलावत,दिनेश चौहान, अर्जुन चौहान, दीपक चौहान, सुभाष शर्मा, अमित भट्ट, शोभा कुमारी, रश्मि सिंघल, अनिता पाल, ब्रजमोहन शर्मा, नरेश सिंघल, संजीव श्रीवास्तव, देवेन्द्र शर्मा सत्यपाल सिंह, श्रीनिवास धीमान, दिलीप सिंह नेगी, विरेंद्र शर्मा, मधु शर्मा, रजत सिंघल, किशोर पंडित व अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।














































