हरिद्वार।
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में आटो चालक से मोबाइल लूटने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया । आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराआें में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ करने के बाद आरोपितों का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि क्षेत्र में बीती रात आटो चालक से दो युवकों ने मोबाइल फोन लूट लिया। आटो चालक की राहगीरों की मदद से घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर क्षेत्र की घेराबंदी कर मोबाइल फोन लूटने वाले आरोपितों की धडपकड के प्रयास किए गए। पुलिस की घेराबंदी होने के बाद लूट की घटना को अंजाम देने वाले युवक फरार होने में सफल नहीं हो पाए। पुलिस के हत्थे चढ गए तलाशी लेने पर उनके कब्जे से आटो चालक से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर आरोपितों ने अपने नाम आशीष पुत्र देवेंद्र निवासी लाटोवाली कनखल व आशु कटारिया पुत्र चंद्रशेखर कटारिया निवासी ग्राम रोशनाबाद सिडकुल बताया। आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराआें में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल करवा कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।




















































