मुंबई।
महाराष्ट्र के अहमदनगर से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां दो बच्चों के साथ दरिंदगी की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कबूतर चोरी के शक में मासूम दलित बच्चों के हाथ-पैर बांधकर उन्हें पेड़ पर उल्टा लटका दिया गया। उन्हें जमकर पीटा गया इसके बाद भी जब आरोपियों का मन नहीं भरा तो उन्होंने बच्चों के ऊपर पेशाब कर दिया।
















































