Uncategorized

एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाला गिरफ्तार

-एक दर्जन एटीएम कार्ड व चाकू बरामद
हरिद्वार।
सिडकुल थाना पुलिस ने ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक दर्जन एटीएम कार्ड व चाकू बरामद किया। पूछताछ करने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने जरायम पेश को रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। टीमें अलग—अलग स्थानों पर निरंतर चेकिंग कर रही है। आईएमसी चौक के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को आते देखा। पुलिस कर्मियों को देख कर उसने भागने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो पाया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चाकू व अलग—अलग बैंकों के एक दर्जन एटीएम कार्ड बरामद हुए। थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम जनी पुत्र विजयपाल निवासी चंद्रपुर थाना बड़गांव सहारनपुर उत्तर प्रदेश (हाल पता सूर्य नगर कालोनी रोशनाबाद  सिडकुल) बताया। एटीएम कार्ड बदल कर वह बैंक खाते से रकम निकाल लेता  है। इस काम में उसके अन्य साथी भी शामिल हैं। आरोपी के विरुद्ध संंबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।  आरोपी के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *